Your shopping cart is empty!
यह सीडी राम ‘माता-पिता और बच्चा' इस श्रेणी में आनेवाली दूसरी मल्टीमीडिया संस्करण है जो श्रवण समस्यवाले बच्चों के माता-पिताओं / अभिभावकों के लिए अत्यधिक सहायक सिद्ध हुई है. (इस श्रेणी में आरंभिक मल्टीमीडिया संस्करण ‘माता-पिता और बच्चा' के नाम से छपी गयी है). बच्चा सुनकर बात करने के कौशल बढ़ाने के लिए इस पुस्तिका में स्तर-१ की क्रियाएं सूचित की गयी हैं. साथ ही, ध्वनि पर जागरूकता, सजगता और स्थान निर्धारण करना, किसी के नाम पुकारने पर उस दिशा की ओर मुड़ना, आसान लफ्ज़ व हुकुम मानना तथा सरल शब्द बोलना आदि सिखानेवाली क्रियाएं दी गयी हैं. ये क्रियाएं केवल उदाहरण के तौर पर दी गयी हैं इनका अनुसरण करते हुए माता-पिता अपनी ओर से कई अन्य उदाहरण / क्रियाओं के बारे में भी सोच सकते हैं जो कि अपने बच्चे के लिए / उस माहौल को अधिक दिलचस्प बनाएं.